प्रश्न ५६: हम अपने जीवन में वफादारी कैसे बनाए रखें? | गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर:

वफादारी में हमारा मस्तिष्क परिपक्व और एकीकृत व्यवहार करता है। वफादारी चेतना की अविभाजित पूर्णता को इंगित करती है और मन की समृद्धि को दर्शाती है। जब मन एकीकृत नहीं होता है तो यह ज्वरशील, विश्वासघाती और अवसरवादी होता है। बेवफाई अवसरवाद से निकलती है। अवसरवाद किसी के भाग्य की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। स्वस्थ रहने के लिए ईमानदारी, निष्ठा और पूर्णता आवश्यक है।
एक विभाजित मन धीरे-धीरे सिज़ोफ्रेनिया (एक तरह का मानसिक रोग) तथा अन्य शारीरिक और मानसिक विकारों को जन्म देने लगता है। वफादारी एक वास्तविक ताकत है और इस से लंबे समय में प्रकृति से समर्थन प्राप्त होता है।

भय और महत्वाकांक्षाएं वफादारी में बाधाएँ ऊतपन करती हैं। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों स्तरों पर वफादारी की आवश्यकता होती है। किसी भी संस्था, समूह या समाज को नष्ट करने, बनाने या बनाए रखने के लिए वफादारी जरूरी है।

वफादारी का अर्थ है प्रतिबद्धता (वचनबद्ध) की निरंतरता में विश्वास करना। प्रतिबद्धता का सम्मान करना वफादारी है। यह आपको तृष्णा और द्वेष के द्वंद्व से परे ले जाता है। जिम्मेदारी, समर्पण, वचनबद्ध होना वफादारी के अंग हैं।

एक वफादार दिमाग हमेशा 'हां' की स्थिति में होता है। प्रश्न पूछने का उद्देश्य उत्तर प्राप्त करना है। सभी उत्तरों का उद्देश्य मस्तिष्क और मन को 'हां' बनाना है, 'हां' ज्ञान की स्वीकृति है। 'हां' मन एक शांत, समग्र और आनंदमय मन है। 'ना' मन एक उत्तेजित, शक्की और दुखी मन है। वफादारी मन की ‘हाँ’ स्तिथि से शुरू होती है और 'ना' की स्तिथि में होने से खत्म होने लगती है।

गुरुदेव के इन सुंदर लेखों को उनके आधिकारिक ब्लॉग पर भी पढ़ें:

1. How To Overcome Lust & Obsession - Answered by Gurudev: CLICK HERE TO READ.

2. Sex & Spirituality - Discourse by Gurudev: CLICK HERE TO READ.

3. How to deal with ATTRACTIONS & DESIRES? - Answered by Gurudev: CLICK HERE TO READ.



सोशल मीडिया पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का अनुसरण करें:

Instagram : https://www.instagram.com/srisriravishankar
YouTube : https://www.youtube.com/SriSri
Twitter : http://twitter.com/SriSri
Facebook : http://facebook.com/SriSriRaviShankar
Website : http://srisri.org/
Blog : http://wisdom.srisriravishankar.org/
LinkedIn : https://in.linkedin.com/in/srisriravishankar

टिप्पणियाँ