प्रश्न १३१: गुरुदेव, मुझे लगता है कि जीवन एक कठपुतली शो की तरह है। तो, कुछ भी करने का क्या उपयोग या उद्देश्य है?
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर:
अगर कोई एलियन इस ग्रह पर आकर फुटबॉल या क्रिकेट मैच देखता है, तो आप जानते हैं कि उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी? चौंक जाएगा!एक चमड़े की गेंद और उसके पीछे भागने वाले 22 लोग !इसका एलियन के लिए कोई मतलब नहीं होगा, वह यही कहेगा कि उन सबको एक एक गेंद दे दो।
हजारों लोग इसे देखते हैं और पागल हो जाते हैं। लोग इतना समय और पैसा बर्बाद कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनका कोई उद्देश्य नहीं है। इसलिए एक तर्कसंगत दिमाग एक खेल को नहीं समझ सकता। एक तर्कसंगत दिमाग हमेशा एक उद्देश्य चाहता है, कुछ ठोस परिणाम। आज, दुर्भाग्य से, खेल युद्ध बन गए हैं और युद्ध खेल की तरह हैं! मैं आपको कोई जवाब नहीं दे रहा हूं।
इसका उत्तर आपके मन में अंकुरित होना चाहिए। देखें कि हर चीज का उद्देश्य क्या है? अगर सब कुछ व्यर्थ लगता है तो बधाई हो! आपने रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है। यह बुद्धि का जागने का पहला लक्षण है । अन्यथा हम जीवन भर एक ही काम करते रह जाएंगे। ये बहुत अच्छा प्रश्न है।
बस खुद को खुशनसीब समझो कि यह सवाल आप में उग आया है।
गुरुदेव के इन सुंदर लेखों को उनके आधिकारिक ब्लॉग पर भी पढ़ें:
Mysteries are to be lived, not understood: CLICK HERE TO READ
Watch Now:
सोशल मीडिया पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का अनुसरण करें:
Instagram : https://www.instagram.com/srisriravishankar
YouTube : https://www.youtube.com/SriSri
Twitter : http://twitter.com/SriSri
Facebook : http://facebook.com/SriSriRaviShankar
Website : http://srisri.org/
Blog : http://wisdom.srisriravishankar.org/
LinkedIn : https://in.linkedin.com/in/srisriravishankar
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें